सरधना। पूठ गंग नहर पुल पर सघन चेकिंग अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते सीओ आशु
- फोटो : नानपारा के कग्गर गांव में प्रशासन द्वारा ढहाया गया अतिक्रमण।
सरधना/रोहटा। नववर्ष के अवसर पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोहटा पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की, जिससे असामाजिक तत्वों में अफरातफरी रही।
चेकिंग अभियान के दौरान नानू पुल, सरधना पुल, पूठखास गंग नहर पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि चेकिंग को और प्रभावी बनाया जाए, संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए और हर गतिविधि पर सतर्कता बरती जाए। चेकिंग अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की नियमित जांच की गई। बिना कागजात, हेलमेट और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में शामिल सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।