कचहरी में चेकिंग अभियान चलाती पुलिस
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सीसीटीवी भी चेक किए। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी और सीओ एलआईयू ने सिविल लाइन पुलिस, डॉग स्क्वाॅयड के साथ कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के अन्तर्गत कचहरी परिसर में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गई। कचहरी सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण को भी दिशा-निर्देश दिए गए।
चोरी की बाइक समेत पकड़ा
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांच के पुल के पास से आरोपी फराज निवासी पप्पू काॅलोनी विक्रम एन्कलेव गली नंबर दो साहिबाबाद को चोरी की बाइक समेत पकड़ा। पुलिस के मुताबिक वह वर्तमान में यहां श्यामनगर में मोहसिन के मकान में किराये पर रह रहा था।