फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के मछेरान में भीड़ के बीच पार्षद की पगड़ी रस्म, पुलिस ने  किया लाठीचार्ज,  एक युवक के पैर में आया फैक्चर

Wed, 24 Jun 2020 01:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • एक युवक के पैर में आया फैक्चर, भीड़ ने की नारेबाजी
  • सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा कर पार्षद ने पगड़ी रस्म अदा कराई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मछेरान में एक पार्षद ने सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा दीं। सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा कर पार्षद ने पगड़ी रस्म अदा कराई। इसकी जानकारी पर पहुंची थाना सदर बाजार की फैंटम पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिस पर एक युवक के पैर में फैक्चर आ गया। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मछेरान में वार्ड नंबर 68 के पार्षद अकरम शाह ने लोगों की भीड़ इकट्ठा की थी। मछेरान के लोग अकरम को उस इलाके की जिम्मेदारी सौंपना चाहते थे जिसके लिए वहां पर पगड़ी रस्म का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।
 

विज्ञापन

पगड़ी रस्म का कार्यक्रम चलने के दौरान सदर थाने का सिपाही राजन और एक होमगार्ड वहां से गश्त पर निकले तो भीड़ जमा होने पर सिपाही राजन ने डंडा चला दिया। जिसमें एक युवक के पैर में फैक्चर आ गया।

इसके बाद भीड़ ने नारेबाजी और हंगामा कर दिया। इससे पहले कि मामला तूल पकड़ता, पार्षद ने भीड़ को वहां से हटा दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इस मामले में पार्षद के खिलाफ रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम की नहीं ली अनुमति
पुलिस ने बताया कि पार्षद अकरम शाह ने पगड़ी रस्म कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा कर सोशल डिस्टेंस के नियमों का उल्लंघन किया गया। वहीं इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। सवाल पुलिस की कार्यशैली पर भी उठ रहे हैं कि पार्षद ने किसके इशारे पर कार्यक्रम कर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें