फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन: पुलिस चालान काटती रही वाहन दौड़ते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन :
विज्ञापन

पुलिस काटती रही चालान, फिर भी दौड़ते रहे वाहन
मेरठ। शासन के निर्देश पर जहां शनिवार और रविवार को पूरी तरीके से दो दिन का लॉकडाउन (प्रतिबंध) है। पुलिस अधिकारी खुद हॉट स्पॉट इलाके, थाने और मुख्य स्थानों पर निरीक्षण कर पुलिस को निर्देश दे रहे हैं कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए।
शनिवार सुबह से मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उसके बावजूद सड़कों पर वाहन दौड़ते नजर आए। सुबह पुलिस ने दिल्ली रोड, मवाना रोड, शहर में बेगमपुल, जीरो माइल, घंटाघर, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, तेजगढ़ी चौराहे पर अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। लेकिन दोपहर होते ही पुलिस कई स्थानों से गायब दिखी। दोपहर के समय कई जगह बैरियर तो लगे थे लेकिन वहां पुलिस दूर तक नजर नहीं आई। शहर से लेकर हाईवे तक पर वाहन दौड़ते नजर आए। कुछ स्थानों पर पुलिस वाहनों के चालान काटती मिली। शनिवार को पुलिस ने 700 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि सुबह से ही पुलिस शहर और मुख्य मार्गों पर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी रही। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर जो लोग बिना वजह घर से निकले थे, ऐसे वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें