फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती में पहुंचे डीएम, मरीजों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभारती में पहुंचे डीएम, मरीजों का जाना हाल
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा शनिवार को औचक निरीक्षण के लिए सुभारती पहुंच गए। जिलाधिकारी ने डॉक्टरों से मरीजों के बारे में जानकारी ली। पूछा कि कौन मरीज कब-कब पॉजिटिव मिले थे। मरीजों को कोई परेशानी तो नहीं है। डीएम के साथ नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार प्रधान आचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और पीडीडीयू अलीगढ़ से डॉ संजय कुमार सिंघल भी रहे।
विज्ञापन

वार्डों का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने अन्य व्यवस्था देखी। जिसके बाद उन्होंने वार्ड व आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से मोबाइल पर बात कर उनका हाल जाना। नोडल अधिकारी व डीएम ने सीएमओ से भी जानकारी ली। साफ सफाई और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए। डीएम ने चार और नोडल अधिकारी ने दो-दो मरीजों से बात की। वहीं, डीएम ने जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेरठ के सभी कोविड सेंटरों को लेकर सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह साफ सफाई, बेहतर इलाज और मरीजों की समस्याओं या बीमारी पर विशेष ध्यान दें। किसी भी कोविड सेंटर में यदि कोई लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के साथ कहीं भी दुर्व्यवहार न किया जाए। कोरोना के अलावा अन्य संबंधित बीमारी वाले मरीजों पर भी प्राथमिकता से ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें