फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने भीड़ ने लुटेरों को धुना

Thu, 12 Jul 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों ने बुधवार शाम को दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए पहले एक महिला से चेन झपट ली। इस दौरान चेन टूटकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोग पीछे दौड़े तो आरोपी एक दुकान पर बाइक खड़ी कर बस में चढ़ गये। आधा घंटे बाद फिर से आरोपी युवकों ने एक महिला से पर्स लूट लिया। भीड़ ने दोनों को पुलिस के सामने ही पकड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

जाकिर कालोनी निवासी जुबैदा बुधवार शाम को भगत सिंह मार्केट से खरीददारी कर अपने घर जा रही थीं। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने हापुड़ रोड पर महिला से चेन झपट ली। चेन टूटकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोग दौड़ तो आरोपी भीड़ में गायब हो गये। आसपास के लोगों ने चेन पीड़िता को लौटा दी। उसके बाद दोनों युवकों ने हापुड़ अड्डे के पास बाइक खड़ी की और बस में चढ़ गये। सिटी हॉस्पिटल के पास दोनों युवकों ने महिला का पर्स झपट लिया। लूट के बाद आरोपी युवक बस से कूदकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की बीच सड़क पर पिटाई की। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद फिर से भीड़ ने पुलिस के सामने दोनों की धुनाई कर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी शकील और साबेज निवासी गुदड़ी बाजार, थाना कोतवाली हैं। दोनों ने पुलिस से कहा कि पर्स जमीन पर गिरा हुआ मिला था। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों से एक बाइक भी बरामद की है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें