फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रोड से हटाया अतिक्रमण   

Thu, 12 Jul 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर निगम का सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को भी चला। निगम टीम ने जेसीबी से सड़क और नालों को साफ किया। हालांकि इस दौरान टीम को विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

कांवड़ मेला जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाला है। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर जाम न लगे और शिव भक्तों को भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। पहले चरण में हापुड़ रोड को लिया गया है। क्योंकि इस मार्ग से मेरठ जनपद के ही नहीं बल्कि पश्चिम उप्र के विभिन्न जनपद और दूसरे प्रदेश राजस्थान प्रदेश के शिव भक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं। जिसको लेकर निगम ने बुधवार को हापुड़ रोड स्थित इस्लामाबाद पुलिस चौकी से जाकिर कालोनी गेट तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे रखे खोखे, ठेले और निर्माण सामग्री हटायी गई। कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध किया। कुछ ने एक दिन का समय मांगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में टीएस नरेश सिवालिया, लेखपाल कुंवरपाल, अवर अभियंता पदम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें