फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गश्त पर निकली पुलिस की जीप, खेत में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
फलावदा थाना पुलिस को खाता मोड के पास खेत में दिखाई दिया तेंदुआ। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी और दहशत के बीच बृहस्पतिवार की देर रात फलावदा थाना पुलिस का सामना अचानक तेंदुए से हो गया। रात करीब 12 बजे फलावदा थाना पुलिस की जीप रोजाना की तरह क्षेत्र में गश्त करते हुए खाता मोड़ के पास पहुंची ही थी कि हेडलाइट की रोशनी में सड़क किनारे एक खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया।
फलावदा थाने की जीप में सवार दरोगा घनश्याम और दीवान सचिन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत अपने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुए के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भारी डर का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी तेंदुआ दिल्ली ग्लोबल स्कूल, तिगरी फ्लाई ओवर, खेड़ी मनिहार गांव के पास और तिगरी रजबहे के आसपास देखा जा चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेंदुआ आए दिन अलग-अलग स्थानों पर खुलेआम घूमता हुआ नजर आ रहा है, जिससे लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग द्वारा कई संवेदनशील जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं और उसकी निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। हालांकि, तमाम दावों और कोशिशों के बावजूद तेंदुआ अभी तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।

फलावदा थाना पुलिस को खाता मोड के पास खेत में दिखाई दिया तेंदुआ। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें