फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र बाफर की संपत्ति का पता लगाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र बाफर की संपत्ति का पता लगाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस जेल में बंद बदमाश भूपेंद्र बाफर की संपत्ति का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि बाफर की शहर में एक आलीशान कोठी और ऑडी कार है। दोनों की जानकारी पुलिस को मिल गई है।
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के बाद आजमगढ़ जेल में बंद भूपेंद्र बाफर की संपत्ति जब्त कराने के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बाफर के पास अपराध से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति है। एएसपी कृष्ण विश्नोई के मुताबिक, भूपेंद्र बाफर की मेरठ डिफेंस कॉलोनी में आलीशान कोठी है। वहां उसकी एक ऑडी कार है। दोनों किसके नाम पर इस बात का पता लगाया जा रहा है। बाफर गांव, मुजफ्फरनगर और देहरादून में भी उसकी संपत्ति का होना बताया गया है। बाफर की सभी संपत्ति का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनी हैं। संपत्ति का ब्यौरा मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें