फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के हत्यारोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की कैलाश वाटिका में गोली मारकर बहन की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, कैलाश वाटिका निवासी पारुल पुत्री सुरेंद्र कुमार का भाई आशीष के साथ कुत्तों के लिए रोटी बनाने को लेकर विवाद हो गया था।
इस पर आशीष ने गोली मारकर पारुल की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने खुद ही पुलिस को हत्या की जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी आशीष के खिलाफ भाई योगेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस आशीष को तमंचा बेचने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पहले भी दर्ज हो चुका मुकदमा
इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि सपा सरकार के समय आशीष के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी आशीष पर धारा 307 लगी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें