फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने माना तेजाब डालना,फिर भी न हीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब डालने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन

किठौर। मवाना-किठौर मार्ग पर दो पक्षों में विवाद के दौरान एक युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस करीब एक महीने बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीडित परिवार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के अलावा उच्चाधिकारियों से मिलकर मदद की गुहार लगाते-लगाते थक रहा है, वहीं स्थानीय पुलिस आरोपियों के कोर्ट में आत्मसमर्पण के प्रार्थनापत्र का तर्क देकर टालमटोल कर रही है।
किठौर निवासी शफीक अहमद पुत्र अनीश ने बताया कि 25 जनवरी को उनका कस्बे के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर बवाल किया और घर में मौजूद एक महिला पर तेजाब डाल दिया गया था। आरोप है कि पहले तो पुलिस रिपोर्ट लिखने में ही आनाकानी करती रही। बाद में पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज करा लिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद महिला पर तेजाब डालने की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में शकील, इकबाल, नौसाद, मुबारिक, सबिल और कफील आदि पर मुकदमा कायम है। दूसरी ओर करीब एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस की साठगांठ से सभी खुलेआम घूम रहे हैं। परीक्षितगढ़ के थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमे में तेजाब डालने की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपियों की ओर से कोर्ट में आत्मसमर्पण का प्रार्थनापत्र दिया गया है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें