फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्या: जांच में खाली हाथ पुलिस, सर्विलांस ही आखिरी सहारा 

Mon, 23 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Munna Bajrangi
विज्ञापन
बागपत जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। जांच जारी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई ठोस क्लू नहीं लगा है, इसके आधार पर केस के खुलासे का दावा किया जा सके। पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार भी कर रही है।  

विज्ञापन

बागपत जेल में नौ जुलाई की सुबह सवा छह बजे मुन्ना बजरंगी की हत्या की। निलंबित जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के लिए बजरंगी की हत्या का खुलासा करना एक पहेली जैसा बन गया है। सिस्टम की चूक पर सवाल पर सवाल खड़े हैं, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है।
 

जेल में पिस्टल पहुंचने की कहानी उलझी है और हत्या की वजह पर पुलिस बगलें झांक रही है। सर्विलांस के सहारे पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक वारदात के तार नहीं जुड़ सके हैं।  एसपी जयप्रकाश ने कहा हर बिंदू की जांच चल रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। वहीं एसटीएफ भी मामले के तार जोड़ने में लगी है, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सर्विलांस ही आखिरी सहारा 

बजरंगी की हत्या में पुलिस का आखिरी सहारा सर्विलांस ही है। पचास मोबाइल नंबर ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस ट्रेस कर रही है। यह भी पुष्टि हो चुकी है, जेल में कई मोबाइल सक्रिय थे। 

विक्की सुन्हैडा और अरविंद राठी जांच के दायरे में 
पुलिस की छानबीन विक्की सुन्हैडा और अरविंद राठी के आसपास घूम रही है। बजरंगी आखिर रात विक्की के साथ बैरक में रुका था, इसलिए वह केस की अहम कड़ी है। सुनील राठी फतेहगढ़ जेल शिफ्ट हो चुका है, इसलिए अब बागपत जेल में राठी का भाई अरविंद ही पुलिस पूछताछ के केंद्र में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें