पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को वहीं दबोच लिया। इसके बाद मौके से फरार दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान दूसरा बदमाश भी पकड़ा गया। पुलिस ने बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम शेरखान, निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा कैराना है, जबकि दूसरा बदमाश सोनू निवासी मोहल्ला पीरजादगान कैराना है। आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस, एक खोखा, एक चाकू और लूटी गई बाइक बरामद की गई है।
कोतवाल ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पीड़ित की तरफ से बाइक लूट का और पुलिस की तरफ से मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।