फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैली गांव में हुई गोकशी के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैली गांव में हुई गोकशी के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन

खरखौदा। कैली के जंगल में हाईवे किनारे मंगलवार को किसानों ने छह आवारा गोवंशों के अवशेष देखे। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने पुलिस पर गोकशों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने अपनी तरफ से दर्ज किए गोवध अधिनियम के मामले में केवल दो गोवंशों के अवशेष ही दिखाए हैं। वहीं पुलिस 48 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव कैली निवासी किसानों को हाईवे किनारे गन्ने और सरसों के खेतों में गोवंशों के अवशेष मिले थे। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक त्यागी के नेतृत्व में हिंदू संगठन के कई लोग मौके पर पहुंचेे थे। उन्होंने सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह से खरखौदा पुलिस पर लापरवाही व साठगांठ का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंचे सीओ ब्रजेश कुमार ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया था। सीओ ने गोकशी का मामला दर्ज कर आरोपियों पर रासुका लगाने का आश्वासन दिया था। पुुलिस नेे इस घटना में खेल करते हुए छह गोवंश की जगह दो गोवंश के अवशेष बरामद करने का मामला दर्ज किया। वहीं सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि मामलेे के खुलासे व आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें