फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से दुष्कर्म, चार दिन बाद तहरीर लेकर पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से दुष्कर्म, चार दिन बाद तहरीर लेकर पहुंचे थाने
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव में नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान ग्रामीण फैसला कराने के लिए दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती चार दिन पूर्व समीप के खेतों में पालक काटने गई थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने मकान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह युवती को होश आया। उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। गांव के कुछ लोग पिछले तीन दिन से मामले में दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ मंगलवार को थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता का परिवार युवती को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें