अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा प्रकरण में फलावदा पुलिस के सामने नया मामला आया है। अकबर ने मुठभेड़ से पहले इंचौली में जमीन की खरीदारी के लिए छह करोड़ की रकम दी थी। अभी तक भी फलावदा पुलिस ने उक्त रकम को नहीं वसूला है। यहां तक रकम लेने वाले को थाने लाकर पूछताछ तक नहीं की गई है। इसके पीछे फलावदा पुलिस की सेटिंग की चर्चा चली रही है। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद अब रकम को वसूलने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जब्त किया जाएगा। उक्त रकम अवैध कमाई से जमा की गई थी।