फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में बालिका छात्रावास पर पुलिस ने ही किया अवैध कब्जा, टीम पहुंचते ही लटक जाते हैं ताले

Wed, 23 Sep 2020 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • - वर्ष 1994-1995 मेें 77.35 लाख की लागत से तैयार हुआ था भवन
  • - 50 कमरों मेें से 38 से अधिक कमरों पर पुलिसकर्मियों का कब्जा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर- उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला पंचायत की जमीन पर बने बालिका छात्रावास पर पुलिस ने ही अवैध कब्जा कर लिया है। अपर मुख्य अधिकारी की ओर से बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दिनों सीओ बड़ौत को जांच दी गई थी, लेकिन मामला लटक गया है। भवन के 50 कमरों में से अधिकतर में पुलिसकर्मी रहते हैं।

विज्ञापन


बड़ौत के ठाकुरद्वारा के पास जिला पंचायत की ओर से साल 1994-1995 में 77.35 लाख की लागत से तैयार बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य यह था कि क्षेत्र की बालिकाओं को फायदा हो।

जिला पंचायत ने श्री वर्धमान जैन शिक्षा समिति बड़ौत को मासिक किराए 38 हजार 300 रुपये किराए पर हॉस्टल तय किया था, लेकिन इससे पहले ही पुलिसकर्मी छात्रावास पर कब्जा कर बैठ गए हैं। साल बीतते गए, लेकिन अब तक भी कब्जा नहीं हटाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हटवाया जाएगा अवैध कब्जा : एसपी
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। अगर पुलिसकर्मी काबिज हैं तो इसकी जांच होगी और अगर कोई दोषी मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

टीम के पहुंचते ही लटक जाते हैं ताले
कुछ लोग यहां पर अकेले और कुछ लोग परिवार के साथ रह रहे हैं। कुछ बाहरी लोगों ने भी अपना ठिकाना बना लिया है। पुलिस-प्रशासन की टीम यहां पर जांच करने के लिए जाती है तो कब्जाधारी कमरों में ताले लगाकर चले जाते हैं।

बार-बार कर रहे पुलिस-प्रशासन को सूचित
जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी बार-बार पत्र लिख रहे हैं। मगर, अभी तक हॉस्टल कब्जा मुक्त नहीं हुआ है। सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें