उधर, नजीबाबाद, चांदपुर, मंडावर, अफजलगढ़, नूरपुर, नहटौर और मंडावर क्षेत्र में भी अफवाह फैलाई गई कि कुछ गांव में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कुछ व्यक्ति सोते रह गए। यह भी अफवाह फैलाई कि कुछ गांव में कई लोग सोते रह गए और कुछ पत्थर की मूर्ति में तब्दील हो गए। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों से एनाउंस तक करा दिया। कई गांव में पूजा अर्चना और इबादत शुरू हो गई। लोग मोबाइल पर एक-दूसरे से हकीकत जानने के लिए परेशान रहे।
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि अफवाह फैलाने के आरोप में जिले भर से सात लोगों को पकड़ा गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें। कोरोना वायरस से बचाव में पूरी सतर्कता बरतें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/