उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र में पुलिस शुक्रवार को मसूरी गांव तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह बिना रुके निकल गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बताया गया कि युवक ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ बहस की और फिर एक सिपाही को थप्पड़ मार दिया।
सूचना पर इंचौली थाने के इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर के सामने ही भाजपा नेता के भाई ने सिपाही को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई की। उधर, सिपाही ने खुद इस मामले की जानकारी एसएसपी को दी है।
यह भी पढ़ें: जेल से खौफ फैला रहा ये कुख्यात बदमाश, करा चुका कई बड़ी वारदात, अब चार और लोग निशाने पर
इंचौली थाने में लोगों का हंगामा चल रहा है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। इस मामले में इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है।
उधर, सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की जानकारी ली। उनका कहना है कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/