फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 बीघा जमीन के लालच में विधवा की हत्या, ससुर और जेठ के दो बेटे गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2020 06:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र में ससुर और जेठ के दो बेटों ने मात्र 12 बीघा जमीन के लालच में विधवा महिला की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उस चुन्नी को भी बरामद किया, जिसका इस्तेमाल विधवा की हत्या के लिए किया था। 

विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में मृतका के भाई गुरूबचन सिंह निवासी गांव समसपुर थाना नकुड़ ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन 45 वर्षीय सुदेश की शादी 25 साल पहले गांव बीडवी में भोपाल सिंह पुत्र सोहराब के साथ की। अब से डेढ़ साल पहले भोपाल की मौत हो गई। उनकी बहन के कोई बच्चा नहीं होने के कारण उसके ससुर और जेठ के बेटों की नीयत उसके हिस्से की 12 बीघा जमीन पर खराब हो गई। आरोप है कि वे आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। इसे लेकर पंचायत भी हुई। सोमवार की सुबह उन्हें गांव से सूचना मिली की कि उनकी बहन मरी पड़ी है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की और हत्यारोपी ससुर सोहराब सिंह पुत्र मंगल सिंह और जेठ के दोनों बेटे नीरज व पंकज पुत्र जगपाल भाग चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में स्थिति भयावह, आज मिले कोरोना के 34 नए मरीज, एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर बीडवी चीनी मिल वाले रास्ते से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि हत्यारोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने जमीन के विवाद में महिला की हत्या की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उस चुन्नी को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल हत्या के लिए गला घोंटने में किया था। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें