उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थिति और भयावह होती जा रही है। जनपद में सोमवार को कोरोना के 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। इनमें थाने का एक मुंशी, अस्थाई जेल के नौ बंदी और दो पुलिसकर्मी व उनके परिवार वाले भी शामिल हैं।
शहर में पिछले 24 घंटे में 67 नए केस मिले हैं। एक दिन में इतने मरीज मिलने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।मेरठ में अब तक 673 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं मेरठ में सोमवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत भी हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब तक 49 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
आदर्श नगर के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स शुभारती के कोविड वार्ड में भर्ती थे। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि 11 जून को उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
लिसाड़ीगेट थाने के एक मुंशी और अस्थाई जेल के नौ बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ में इससे पहले भी 15 बंदी संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अभी तक 24 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।उधर, लिसाड़ीगेट थाने के चार पुलिसकर्मी भी पहले संक्रमित मिल चुके हैं। इसी थाने के एक दरोगा की नौ जून को कोरोना से मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ की स्थिति भयावह, कैंटीन संचालक से लेकर दुकानदार तक संक्रमित, बचाव के लिए एहतियात जरूरी
इससे पहले मेरठ में रविवार को एक दिन में 28 संक्रमित मरीज मिले थे। शहर में अब तक 673 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 419 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बाकी सभी मरीजों का शहर के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/