फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: डांट पड़ी तो युवक ने बनियान से ढंका चेहरा, पुलिस ने एक परिवार को दिए मास्क खरीदने के पैसे

Sat, 10 Apr 2021 02:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • मेरठ में कोरोना को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान
  • मास्क न लगाने पर युवक को जमकर लगाई डांट
  • युवक ने बनियान उतारकर मुंह पर बांधा 
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में मास्क को लेकर की जा रही सख्ती का आज एक अनूठा मामला देखने को मिला है। ई-रिक्शा में जा रहे दो युवकों को जब पुलिस की झाड़ पड़ी तो उन्होंने अपना बनियान उतारकर ही मुंह पर बांध लिया।

विज्ञापन


घटना सिविल लाइन के कमिश्नरी चौराहे की है, जहां आज सुबह करीब 11 बजे पीएसी पिकेट ने अचानक मास्क को लेकर अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। वाहनों से गुजर रहे लोगों ने अचानक मास्क लगाने शुरू कर दिए। 

वहीं एक ई-रिक्शा में दो युवक जा रहे थे, जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। दरोगा ने युवकों को रोक लिया और जमकर डांट लगाई। कुछ ही सेकंड में ऐसा माहौल बन गया कि एक युवक ने बैग से बनियान निकाल कर बांधा तो दूसरे ने उसे देखकर शर्ट उतार ली और फिर बनियान उतारकर मुंह पर लपेट लिया। यह देखकर हर कोई हैरान रह गया और सभी हंसने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 434 नए संक्रमित, जानें इन छह जिलों का हाल
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर दोनों को भेज दिया। इसी जगह एक ऐसा भी मामला देखने में आया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे ही एक ई-रिक्शा में पूरा परिवार जा रहा था। मास्क न देख दरोगा ने रिक्शा रुकवाया और अपनी जेब से 40 रुपये निकलकर परिवार को दे दिए। दरोगा ने उनसे से मास्क खरीदने के लिए कहा। हालांकि यह देख परिवार के लोग शर्मिंदा हुए और मास्क खरीदकर पहनने की बात कहकर पैसे लेने से मना कर दिया। काफी देर यह घटना चर्चा में बनी रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें