फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस फोर्स का पहरा, चार हजार पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। आसपास के दस जिलों के पुलिसकर्मियों की यहां ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 200 से अधिक पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। आलाधिकारी निरंतर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिशा निर्देश देते रहेंगे। जनसभा स्थल पर काले कपड़े पहनकर यहां तक की कैप भी लगाकर नहीं जाने दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके चलते बाहर से पानी की बोतल भी नहीं ले जाने दी जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित रखने और एक दूसरे को जानकारी देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रधानमंत्री एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पुलिस के अलावा आरएएफ, पीएसी आदि की भी तैनाती की गई है। एक्सिस कंट्रोल के अंतर्गत तय किए गए नियमों के आधार पर लोगों, वाहनों या वस्तुओं को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। जनता, वीआईपी, वीवीआईपी कई प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
हर प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग के बाद ही जनसभा स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। 250 महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। यह महिलाओं की जांच करेंगी। इसके अलावा सामान्य कपड़ों में भी सुरक्षाकर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली रोड के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड, खुफिया विभाग, एटीएस भी अलर्ट पर हैं। शनिवार को दिनभर और रात भर शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। जनसभा स्थल पर बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें