फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स चुनाव में, बेखौफ बदमाश कर रहे वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक ओर सड़कों से बाजारों तक कोविड नियमों का अनुपालन कराना तो दूसरी ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था की चुनौती। पुलिस के आला अफसरों से लेकर पुलिसकर्मी तक इन दिनों व्यस्त हैं। इसी का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ होकर लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन हालात में एडीजी, आईजी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्था देखनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चार दिन में कई चोरी-लूट की वारदात
कंकरखेड़ा, सदर बाजार, लालकुर्ती, ब्रह्मपुरी और नौचंदी क्षेत्र में लगातार लूट चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कोरोेना संक्रमण और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कई लोग शहर में अपने घरों में ताला लगाकर गांवों में चले गए हैं। शहर में बंद मकान में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चार दिन में चोरी की चार घटनाएं हुई हैं। वहीं देहात इलाके में पंचायत चुनाव में कई जगह खून खराबे की घटनाएं हुई हैं। हालांकि इन मामलों में पुलिस खामोश है। क्योंकि कम फोर्स के होने के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
बदमाशों को काबू करेगी पुलिस
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सख्ती से पाबंदियों का पालन करने में जनता का सहयोग जरूरी है। चोरी, लूट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस हर हाल में काबू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें