वहीं प्रशासन इस रेल रोको आंदोलन की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को अलर्ट कर दिया था। वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। ट्रेनों का संचालन सुचारू रुप से चल सके इसके लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय भी मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे।
प्रयाग से ही गुजरेगी नौचंदी
गौरतलब है कि रेलवे ने कुछ दिन पहले कुंभ के चलते 15 ट्रेनों के स्थान में परिवर्तन किया था। इसमें नौचंदी को भी प्रयाग स्टेशन से न गुजारकर प्रयाग घाट से गुजारा जाना था लेकिन रेलवे ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए पांच ट्रेनों को प्रयाग स्टेशन से ही गुजारने का फैसला लिया है। जिसमें नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/