फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोनी और लिसाड़ी गेट के बदमाशों पर पुलिस का फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-कंकरखेड़ा। पोंटी चड्ढा ग्रुप के कलेक्शन एजेंट अंकुर सोम से तमंचे के बल पर 2.95 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों का अभी पुलिस को पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज और बीटीएस पर पुलिस की जांच टिकी हुई है। पुलिस इन बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने दूसरे दिन भी 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। लिसाड़ी गेट और लोनी के बदमाशों पर पुलिस फोकस कर रही है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव निवासी अंकुर सोम पुत्र गुलाब पोंटी चड्ढा ग्रुप में कलेक्शन एजेंट है। बुधवार सुबह अंकुर सकौती, सिवाया, पल्लवपुरम, मोदीपुरम के ठेकों से कलेक्शन कर बाइक से कंकरखेड़ा पहुंचा था। इसके बाद उसने खिर्वा फ्लाईओवर के पास बने बियर के ठेके से कलेक्शन एकत्र किया था, लेकिन इस दौरान अंकुर ने अपनी बाइक दूसरी तरफ हाईवे पर खड़ी कर दी थी। जैसे ही कलेक्शन एजेंट अपनी बाइक के पास पहुंचा तो पीछे से आए एचएफ डीलक्स बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया था। घटना को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश खिर्वा फ्लाइओवर से दिल्ली की तरफ निकल गए। फुटेज से सामने आया कि बदमाश लूट के बाद रोहटा रोड से होते हुए कैंट में प्रवेश कर गए। उसके बाद बदमाशों की फुटेज नहीं मिल पाई। पुलिस ने बदमाशों की लूटपाट से पहले की फुटेज देखी। जांच में आया कि परतापुर इंटरचेंज से बदमाश बाइक पर सवार होकर जिटौली फाटक तक पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने काशी टोल और मोहिउद्दीपुर पुलिस चौकी तथा परतापुर थाने के सामने लगे सीसीटीवी देखे। पुलिस मान कर चल रही है कि बदमाश कार में सवार होकर गाजियाबाद के लोनी से परतापुर इंटरचेंज पर पहुंचे। यहां पर कपड़े बदले और बाइक पर सवार होकर लूटपाट करने पहुंचे गए थे। पुलिस मान रही है कि बदमाश लिसाड़ीगेट या गाजियाबाद के लोनी से जुड़े हुए हैं। उनकी फोटो को लोनी और लिसाड़ीगेट में भेजकर पहचान कराई जा रही है।


चोरी की बाइक का भी निकल रहा लिंक
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक का भी पुलिस लिंक मानकर चल रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि परतापुर से चोरी हुई बाइक से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस चोरी की बाइक का मुकदमा परतापुर थाने में दर्ज है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें