कौन से पिस्टल से की गई थी बजरंगी की हत्या
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस की कहानी अधूरी ही है। जिस पिस्टल से बजरंगी की हत्या होना बताया गया है, जांच रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि उस पिस्टल से बजरंगी को गोली नहीं मारी गई। पिस्टल की दोबारा जांच चल रही है। बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त हथियार कहां गया, इसका पुलिस पता नहीं लगा पाई।
उलझी है बजरंगी हत्याकांड की गुत्थी
डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। पुलिस ने चार्जशीट में सुनील राठी को ही आरोपी बनाया है। पुलिस आज तक इस बात का पता नहीं लगा पाई कि बजरंगी की हत्या किसके इशारे पर की गई। क्योंकि सुनील राठी की उससे कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने राठी द्वारा बताई गई कहानी पर ही विश्वास कर लिया। जबकि हत्या के वक्त जेल से वायरल हुई बरजंगी के शव की फोटो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे।
जेल से दो फोटो वायरल की गई थी। एक फोटो में बजरंगी की छाती पर गोली के निशान नहीं थे। दूसरे फोटो में बजरंगी की छाती पर दो गोलियों के निशान थे। जिससे यह तो साफ हो गया था कि मरने के बाद बजरंगी को फिर से दो गोली मारी गई थी। पुलिस इस रहस्य से भी पर्दा नहीं उठा सकी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कईं बिंदुओंं पर अभी जांच चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/