इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। एसपी शैलेश पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़िता से बात की ।
एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि वार्ड ब्वॉय पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि जिले में महिलाओं और युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में शामली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। यहां तितावी गांव नसीरपुर के जंगल में शामली की महिला को जबरन शराब पिलाकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/