फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने Facebook पर अपलोड की 'जेल की सेल्फी', खूब हो रही वायरल

Sun, 11 Mar 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल में सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अभी तक आप ने यही सुना होगा कि कोई नदी किनारे सेल्फी ले रहा तो कोई जान जोखिम में डाल कर, लेकिन यहां जेल के भीतर ही बंदियों ने सेल्फी ली। खूब हो रही वायरल, आप भी देखिए...

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में जेल के भीतर ली गई तीन बंदियों की सेल्फी के सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इस सेल्फी को लेकर दावा किया जा रहा है कि हत्या के प्रयास के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी ने बैरक में अपने साथी बंदियों संग सेल्फी ली और उसे अपनी फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

इस मामले में जेलर एके त्रिपाठी की ओर से नईमंडी कोतवाली में मोबाइल सेल्फी के आरोपी विजय, मोहित और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा निवासी विजय मलिक पुत्र नरेश मलिक हत्या के प्रयास के मामले में जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन


पढ़ें : देखिए, लाइक्स न कमेंट, मौत की सेल्फी से मचा परिवार में कोहराम

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
उसने सेल्फी में जेल बैरक में बैठे हुए अपनी सेल्फी खींची। इसमें उसके साथ दो अन्य बंदी भी नजर आ रहे है और पीछे कुछ लोग और बैठे दिखाए दे रहे हैं। बड़ा सवाल यही है कि यदि ये सेल्फी जेल की ही है तो कैसे बंदियों तक मोबाइल फोन पहुंचा, इस पर अफसरों को जवाब देते नहीं बन रहा। एडीजी कारागार ने जेल अधीक्षक से प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। 

यह सेल्फी कब और कैसे ली गई, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह सात मार्च को वायरल हुई। सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद आनन फानन में इसे फेसबुक से हटा भी दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें