फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व MLC हाजी इकबाल सहित चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Mar 2018 08:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। ग्राम मीरपुर गंदेवड़ के प्रधान विश्वास कुमार ने पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खोलकर बड़ी धनराशि का लेनदेन करने का आरोप लगाया है। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दी गई। विश्वास ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विश्वास कुमार का कहना है कि वह दिल्ली रोड साउथ सिटी स्थित एक एग्रो फर्म में वह पार्टनर है। इसके नाम से लगभग 5.3 हेक्टेयर कृषि भूमि वर्ष 2013 में खरीदी गई थी। इसके बाद इस फर्म द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि साउथ सिटी में दो पार्टनरशिप फर्म यमुना एग्रो सोल्यूशन एवं यमुना एग्रोटेक थीं। इनमें पार्टनरशिप वैभव मुकुंद एवं विश्वास कुमार के साथ कृषि कार्य के लिए बनाई गई थी। इसके लिए वर्ष 2013 में दो अलग-अलग पार्टनरशिप डीड का निष्पादन किया गया और दोनों पार्टनरशिप डीड को पंजीकृत कराने के लिए वैभव मुकुंद एवं रविंद्र कुमार को दी गई थी। इनमें से एक फर्म का रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया गया जबकि दूसरी में गलत नीयत से ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : बंदी ने Facebook पर अपलोड की 'जेल की सेल्फी', खूब हो रही वायरल

विज्ञापन

फाइल फोटो
अब उसे पता चला है कि आरोपियों ने उसे पार्टनर दिखाकर सौरभ, मुकुंद और विनोद कुमार के साथ एक चालू खाता 13 मई 2015 में यमुना एग्रो सोल्यूशन फर्म से जोड़ते हुए पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में खोला गया है। विश्वास कुमार के मुताबिक उसने खाता खोलने के लिए किसी भी फार्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और न कोई खाता उक्त फर्म के नाम में खोला गया है और न ही सहमति दी गई है। यह धोखाधड़ी और जालसाजी से किया गया है। उसकी जानकारी के बिना भारी मात्रा में लेनदेन किया गया है। यही नहीं नोटबंदी के दौरान भी काफी पैसा जमा किया गया तथा नगद धनराशि भी जमा की गई एवं निकाली गई। इस चालू खाते का इस्तेमाल कर दोनों आरोपियों द्वारा काफी पैसा पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल निवासी मिर्जापुर पोल की कंपनियों एवं फर्मों को हस्तांतरित किया गया है।

उसका आरोप है कि कुछ बैंककर्मियों एवं अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब किया गया है। फर्जी दस्तावेजों को असली की तरह इस्तेमाल किया गया। उसकी बिना जानकारी के किया गया। इस खाते के द्वारा लाखों रुपये का लेनदेन मोहम्मद इकबाल, सौरभ मुकुंद, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार द्वारा बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर किया गया। विश्वास की ओर से पूर्व एमएलसी इकबाल सहित अन्य आरोपियों एवं बैंक अधिकारियों पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468 तथा 471 के तहत थाना जनकपुरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें