फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड की गुत्थी अभी तक सुलझ नही पाई है। परिजनों ने चेतावनी दी कि मामले का शीघ्र खुलासा न हुआ तो वह एसएसपी से मिलेंगे। 13 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

27 जून की रात थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा निवासी माहिर पुत्र तहसीन की अज्ञात बदमाशों ने चेहरे पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन बदमाशों ने बाइक पर आकर रास्ते में हत्या को अंजाम दिया था। 13 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के अभी तक खाली हाथ हैं।
पुलिस ने अब तक इस मामले में माहिर की कॉल डिटेल के आधार पर उसके दोस्तों को उठाया और पूछताछ के बाद घटना का खुलासा न होने तक बाहर न जाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा स्टोर पर दवा लेने आने वाली दो लड़कियों व एक महिला से भी पूछताछ की। उनसे भी कोई पता नहीं चल सका। मृतक के भाई सलीम ने बताया कि 27 जून के बाद एक बार भी पुलिस उनके यहां नहीं आई है और न ही मामले के संबंध में उन्हें कोई जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है, कोशिश जारी है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें