फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से पुलिस की दिनदहाड़े मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 17 Oct 2019 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के में गुरुवार को दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने  घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बदमाश के पास से एक बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं बैंकों की चेकिंग के लिए थाने से रवाना होकर पुलिस वाले पावली रोड पर जा थे कि  वेंकटेश्वर स्कूल के पास पावली खास की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति एक केटीएम200 बाइक से आते दिखाई दिए। बाइक सवार पुलिस को देखकर तेजी से वापस मुड़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा जबकि उसका एक साथी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने  घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक व तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया। 

बताया गया कि घायल बदमाश मीठे पुत्र निसार निवासी ग्राम टर्की थाना सरधना है जबकि उसका साथी शादाब जो घायल बदमाश का ही ग्राम निवासी है फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर अपराधी हैं। 

अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा एक केटीएम 200 बिना नंबर की मोटरसाइकिल व एक लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें