नांगल थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि चार गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने चोरी का माल, हथियार और बाइक बरामद की है।
बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना गांव सबलपुर बीतरा के जंगलों में बाकरपुर नहर पुलिया के पास की है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। आहट पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शाकिब (गंज सपेरी बस्ती) और शिवकुमार (गांव बुडगरा, किरतपुर) को गोली लगी।
पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनमें सुमेरा (फैजीपुर सलेमपुर, हीमपुर दीपा) और सूरज (बुडगरा, किरतपुर) शामिल हैं।
आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और चार खोखे, सोने के कुंडल और चांदी के आभूषण, तीन हजार रुपये नकद, एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि ये बदमाश गांव महमसापुर सहित कई स्थानों पर चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। फिलहाल एक सराफ और दो अन्य बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।