फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी समेत दो घायल, बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश

Sat, 08 Jun 2019 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल बदमाश व बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के चांदीनगर थाना  क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक लाख के इनामी बरेली के सोनू ठाकुर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस की गोली से घायल हो गए। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर नहर के निकट पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बरेली के सोनू ठाकुर पर दो थानों से 50-50 हजार रुपये का इनाम है। दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों से दो पिस्टल बरामद हुए हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे चांदीनगर थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। खट्टा प्रहलादपुर नहर के निकट बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। युवकों ने बाइक दौड़ा दी, पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।  

एसओ चांदीनगर उमेशरोरिया ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों में बरेली का पचास हजार रुपये का इनामी सोनू ठाकुर भी है। दूसरे बदमाश का नाम मनोज उर्फ मलखान बताया गया है, वह सिहानी का रहने वाला है। 

देर रात पुलिस ने दोनेां घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें