यह खेल ऊपर बैठे अधिकारियों के रहमोकरम पर चलता है। कई बार तो सिपाही गाड़ी चलाता है और होमगार्ड बैठा रहता है। अब यह सेटिंग कहां-कहां की जा रही है यह जांच का विषय है।
हालांकि एक सकारात्मक तथ्य यह भी है कि मेरठ में यूपी 100 का रेस्पांस टाइम (घटनास्थल पर पहुंचने का समय) बेहतर है। यह करीब 11-12 मिनट बताया जाता है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी 100 पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं।
मामला गंभीर है। ड्यूटी में अगर कोई खेल हो रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वीडियो में दिखने वाले सिपाही से भी जानकारी ली जाएगी। - संजीव वाजपेयी, नोडल अधिकारी यूपी 100
सिपाही की वीडियो वायरल होने के मामले की जांच शुरू करा दी है। ड्यूटी से गायब रहने वाले सिपाहियों को निलंबित किया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी मेरठ