फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Wed, 10 Jul 2019 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक विवाहिता की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव के तिसंग में रेनू उर्फ डोली पुत्री सोराज सिंह निवासी गांव रामपुर  की शादी 20 अप्रैल 2019 को  सचिन पुत्र तेजपाल के साथ हुई थी। 
विज्ञापन

ससुराल वालों ने रेनू के घर रामपुर फोन कर बताया कि उसे हार्ट अटैक हुआ है। लेकिन जब परिजनों ने आकर देखा तो रेनू के गले पर फांसी देने के निशान मिले। जिस पर परिजनों ने गांव में हंगामा करना शुरू कर दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। पुलिस के अनुसार विवाहिता के परिजनों ने फांसी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पति सचिन को हिरासत में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें