फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन का उल्लघंन पर पुलिस ने काटे व्यापारियों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आंचल मार्केट में दुकानों पर भीड़ के जुटने पर करीब आधा दर्जन व्यापारियों के चालान काटे। इससे अन्य व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके चले गए। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 46 वाहनों के चालान काटे। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

दौराला व्यापार संघ ने बृहस्पतिवार को कोरोना चेन तोड़ने के लिए बंदी का आह्वान किया है। बीती शाम एक व्यापारी ने अन्य व्यापारियों को गुमराह कर दुकानें खोलने की पोस्ट डाल दी। जिसके चलते कुछ व्यापारी सुबह से दुकान खोलकर बैठ गए। इस कारण दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर एसआई केपी सिंह मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। चालान काटे जाने की भनक लगते ही अन्य व्यापारी प्रतिष्ठान बंद करके चले गए। इसके बाद पुलिस ने दौराला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की और बिना हेलमेट एवं बिना मास्क लगाए दुपहिया व चौपाहिया वाहनों के चालकों के चालान काटे। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने 20, एसआई केपी सिंह ने 7, एसएसआई महेंद्र सिंह ने 5, सतीश गंगवार ने 5, एसआई इंद्रजीत सिंह ने करीब 10 वाहनों के चालान काटे। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें