फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची सिपाही की विधवा

Thu, 23 Mar 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दौराला निवासी एक महिला बुधवार को एसएसपी से मिलने उनके ऑफिस पहुंची। इस दौरान चेकिंग में महिला के पास से तमंचा मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी महिला और उसके साथ आए लोगों को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दौराला थानाक्षेत्र के बड़कली गांव निवासी रूबी की शादी 24 जुलाई 2015 को संदीप कुमार निवासी करमू खेड़ी शामली से हुई थी। संदीप पुलिसकर्मी था। उसकी पोस्टिंग मेरठ पुलिस लाइन में थी। 11 मार्च 2017 को संदीप की संदिग्ध हालत में अपने घर पर मौत हो गई। मृतक आश्रित कोटे में संदीप की नौकरी रूबी को मिले या फिर देवर को इसे लेकर परिवार में विवाद है। बुधवार को दोनों परिवार के लोग आपस में फोन पर बातचीत कर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां महिला पुलिसकर्मी ने रूबी की पॉलीथिन चेक की तो उसमें तमंचा मिला। इस पर एसएसपी ऑफिस में हड़कंप मच गया। रूबी और दोनों परिवार के लोगों को पुलिस पकड़कर एसएसपी के सामने ले गई। रूबी ने आशंका जताई कि तमंचा उसके देवर मोहित ने पॉलीथिन में रखा है। उधर, मोहित ने आरोपों से इंकार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद रूबी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

साजिश के तहत फंसाने का आरोप
एसएसपी ऑफिस पर तमंचा कौन और क्यों लाया, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ। दोनों परिवार के लोगों का कहना है कि इतना विवाद भी नहीं था कि साजिश के तहत यह तमंचा रखा जाए। रूबी का देवर मोहित भी कांस्टेबल है। वह परतापुर थाने में तैनात है। समझौते की बातचीत करने में मोहित भी साथ आया था। रूबी ने मोहित पर ही आरोप लगाया है। दोनों परिवार ने अफसरों को फोन कर माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें