फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे की दहशत से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Thu, 23 Mar 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शोहदों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाए जा रहे हैं, लेकिन थानों में छेड़छाड़ की घटनाएं भी दर्ज नहीं की जा रही हैं। आरोप है कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित सीएम से मिलने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की छात्रा को मोहल्ले का ही युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार उन्होंने युवक के परिजनों से कई बार शिकायत की, लेकिन युवक बाज नहीं आया। 18 मार्च की रात को छात्रा अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थे, रास्ते में युवक ने उसका हाथ पकड़कर एक मकान में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए तो आरोपी भाग गया। परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस वारदात से छात्रा डरी हुई है। उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। छात्रा के पिता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज दिया है। वह खुद भी सीएम से मिलेंगे। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें