फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती : मेडिकल टेस्ट पास कराने के लिए ली 2.50 लाख की रिश्वत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का मेडिकल टेस्ट पास कराने के लिए गाजियाबाद निवासी डॉक्टर ने हापुड़ के अभ्यर्थी से ढाई लाख रुपये की रिश्वत ले ली। चयन न होने पर आरोपी ने रकम वापस लौटा भी दी। अभ्यर्थी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के गांव गोयना निवासी मुकेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे हिमांशु सिंह का 2 मई को पुलिस भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट था। इसमें हिमांशु को अनफिट कर दिया गया। इस बीच उनके छोटे बेटे पुष्पेंद्र की मुलाकात अनुभव नाम के युवक से हुई। अनुभव ने उसकी बात गाजियाबाद के कविनगर थाने की पंचवटी कॉलोनी निवासी डॉ. सुरेश से कराई। अनुभव ने कहा कि डॉ. सुरेश तुम्हारे भाई हिमांशु को मेडिकल टेस्ट पास करा देंगे। वह हिमांशु को डॉ. सुरेश के पास ले गया।
डॉ. सुरेश ने आश्वासन दिया कि वह मेडिकल टेस्ट पास करा देगा। इस काम में ढाई लाख रुपये लगेंगे। उन्होंने ढाई लाख रुपये डॉ. सुरेश को दे दिए। इसके बाद भी उनके पुत्र का चयन नहीं हुआ। उन्होंने डॉ. सुरेश से रुपये वापस मांगे तो उसने पैसे वापस कर भी दिए। इसके बाद उन्हें लगा कि डॉ. सुरेश ने और भी लोगों से रुपये ठग लिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें