फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत, 20 दिन पहले ही हुआ था स्थानांतरित

Sun, 29 Nov 2020 12:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे पुलिसकर्मी की अचानक सीने में दर्द होने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिसकर्मी की मौत हार्टअटैक से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुआ निवासी आकाश चौधरी (25) वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। आरआई रईस अहमद खान ने बताया कि 20 दिन पूर्व ही आकाश चौधरी कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर आया था, जिसे पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर में आवास आवंटित किया  गया था। पुलिस लाइन में ही फिलहाल उसकी ड्यूटी लगाई गई थी।

शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे आकाश ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथी पुलिसकर्मी तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से सभी हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


आरआई ने बताया कि सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिसकी रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की बात सामने आई है। शाम के समय पिलखुवा से सिपाही के परिजन मुख्यालय आ गए।

इसके बाद सिपाही को अंतिम सलामी देकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद वे शव लेकर हापुड़ के लिए रवाना हो गए। युवा सिपाही की असमय मौत से पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें