फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म को संदिग्ध मान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म को संदिग्ध मान रही पुलिस
विज्ञापन

खरखौदा। लोहियानगर निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म और रिश्तेदार को गोली मारने का मामला पुलिस संदिग्ध मान रही है। घटना के चार दिन बाद बुधवार को फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची।
27 फरवरी की रात लोहियानगर निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर महिला रिश्तेदार को गोली मारने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। खरखौदा पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को बेहोशी की हालत में कब्रिस्तान के पास से बरामद किया था। पीड़िता ने तीन लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर कई माह से दुष्कर्म के आरोप में जेल में है। उसकी पत्नी ने जिन लोगों को नामजद किया है वो हिस्ट्रीशीटर के मामले में एक वादी का भाई, एक वकील व एक पैरोकार है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पहले जांच करना उचित समझा। पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी दफ्तर में हंगामा कर चुका है। सीओ खरखौदा बृजेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीड़िता और कॉलोनी निवासी लोगों के बयान में अंतर है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें