फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर फ्रॉड करके ढाई करोड़ रुपये से खरीदी संपत्ति, पुलिस ने की कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ राजस्थान और अयोध्या में दर्ज हैं सात मुकदमे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड से ढाई करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर मूल निवासी जाकिर हुसैन कॉलोनी लोहियानगर और वर्तमान में जामिया रेजिडेंसी निवासी अलाउद्दीन की संपत्ति को कुर्क किया है। साइबर फ्रॉड के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जित कर चल-अचल संपत्ति बनाई थी। जिस पर प्रशासन का कब्जा हो गया है। पुलिस ने कुर्क कर अपना बोर्ड भी लगा दिया है ताकि कोई इस संपत्ति को बहकावे में आकर न खरीद सके।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि साइबर फ्रॉड करके करोड़ों रुपये की ठगी की है। इसने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अयोध्या समेत कई जगह से लोगों से ढाई करोड़ की ठगी की है। इसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ गैंगस्टर में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि डीएम के आदेश पर ग्राम बाजोट में स्थित चार प्लॉट को मुनादी के साथ कुर्क किया है। इसके अलावा मेरठ रेजिडेंसी कॉलोनी में बने मकान को भी कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक उक्त संपत्तियों की सर्किल रेट के अनुसार अनुमानित कीमत 98 लाख 04 हजार 053 और वर्तमान में बाजारी कीमत 2.50 करोड़ रुपये है। एसएसपी ने बताया कि जब्तीकरण का बोर्ड/नोटिस चस्पा कर अवैध अर्जित संपत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया। आरोपी ने जहां-जहां से ठगी की है, वहां-वहां के पीड़ितों से भी संपर्क भी साइबर थाने की पुलिस ने किया है। पुलिस इसकी अन्य संपत्ति के बारे में भी जांच कर रही है ताकि उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें