लैब असिस्टेंट की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में ऐसा सच सामने आया कि पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस ने लैब असिस्टेंट की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बेटी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर लैब असिस्टेंट की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति लोनी में एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था। सात अप्रैल को घर से कुछ दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर रफी परवेज कर रहे थे। सोमवार को सीओ अशोक
कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतक की छोटी बेटी के प्रेम संबंध मोहल्ला हाजीपुरा निवासी जरीफ के लड़के समीर के साथ थे, जिसका वह विरोध करता था।