फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह बोले, भाजपा का दलित प्रेम दिखावा, बेटियों पर हो रहे जुल्म

Mon, 16 Apr 2018 08:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव जीतने के लिए भाजपा दलित प्रेम का दिखावा कर रही है। जबकि हकीकत ये है कि भाजपा और आरएसएस कभी भी दलितों और पिछड़ों को बराबरी का हक नहीं देना चाहते। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कई भाजपा नेता दलितों के आरक्षण को खत्म करने की बात उठा चुके हैं। ये बातें रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने दो दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम के समापन से पहले प्रेसवार्ता के दौरान मेरठ में कही।

विज्ञापन


अजीत सिंह ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि जो वादे किए थे आज तक पूरे नहीं किए। मोदी ने सिर्फ सपने दिखाए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए सिर्फ दंगा कराती है और लोगों को भिड़ाने की योजना बनाती है। कहा भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करके किसानों को डेढ़ गुणा फसल दाम देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफेडेविट देकर इसे लागू करने में असमर्थता जताई। अब 2019 का चुनाव सामने देखकर बजट में फिर डेढ़ गुणा एमएसपी देने का शिगुफा छोड़ा है। कहा कि गौरक्षा का हाल ये है कि गांव में बछड़े किसानों की फसलों को खा रहे हैं। बीमा कंपनियां 22 हजार करोड़ रुपये लूटकर ले गईं और किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल सका।

देश में बेटियों पर हो रहे जुल्म
रालोद मुखिया ने कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ का नारा दिया था। आज देश में बेटियों पर जुल्म हो रहे हैं। रेप की घटनाओं में शामिल विधायकों को बचाने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद ही उन्नाव कांड के दोषी विधायक की गिरफ्तारी हुई है जबकि आप पार्टी के विधायकों को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल भेज दिया जाता है। सिंह ने कहा कि भाजपा के पास देश की बेहतरी के लिए कोई योजना नहीं है। देश का किसान, व्यापारी और नौजवान परेशान है। दो लाख सालाना रोजगार देने की बात करके अब युवाओं को पकौडे़ तलने की सलाह दी जा रही है। सिंह ने कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम बदमाशों को ठोकने की बात कहते हैं, लेकिन निरंकुश पुलिस निर्दोषों को भी निशाना बना रही है। मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : अजीत सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, सपा, बसपा और कांग्रेस पर चुप्पी

विज्ञापन

कैराना लोकसभा उप चुनाव पर नहीं खोले पत्ते 

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह
सिंह ने कैराना लोकसभा उप चुनाव को लेकर जयंत चौधरी के लड़ने पर पत्ते नहीं खोले। कहा कि अभी तक ये भी साफ नहीं है कि सरकार चुनाव कराएगी भी या नहीं। गठबंधन में कौन चुनाव लड़ेगा ये फैसला वक्त आने पर लिया जाएगा।

विकास की राजनीति से आगे बढ़ेगा देश 
सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है। इससे देश आगे की बजाय पीछे जा रहा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए विकास की राजनीति करनी होगी। झूठे वादों और सपनों की बजाय जमीनी काम करने होंगे। 

ये रहे शामिल 
राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजेंद्र शर्मा, डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, मुकेश जैन, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, पूर्व विधायक परवेज हलीम, राममेहर गुर्जर, सुनील रोहटा, एनुद्दीन शाह, इंद्रपाल सिंह, पप्पु गुर्जर, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, यशवीर सिंह, डॉ. अजेंद्र शर्मा, राजीव बालियान, भोपाल गुर्जर, कपिल बिसला, आदित्य पंवार, शाहरुख खान, सोहराब गयास, संदीप चौधरी, रणवीर दहिया, राजू तोमर सिरसली, जयराज सिंह एडवोकेट, शुभम मलिक, बिल्लू भलसोना, गौरव जिटौली, सीपी सिंह, बिजेंद्र भाटी, मनोज राणा, संजीव पाल आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें