फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारी वाहनों का पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। रविवार रात पुलिस ने टोल बचाने के लिए हाईवे को छोड़कर मवाना से गुजरने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें चार ट्रकों व छह बाइकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मेरठ-पौड़ी मार्ग पर टोल से बचने के लिए भारी वाहन कस्बा मवाना के बीच से होकर गुजरते हैं। इससे मवाना में जाम की समस्या पैदा होती है। साथ ही दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है। रविवार रात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दोपहिया व तिपहिया वाहनों के अलावा टोल बचाने के लिए मवाना से निकलने वाले भारी वाहनों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें चार ट्रकों और छह बाइकों के चालान किए गए। थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों का चेकिंग अभियान रूटीन में चलाया गया है। यातायात को सुचारू रखने के लिए सुभाष चौक, थाना तिराहा, पुलिस चौकी पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें