फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़/दौराला/हस्तिनापुर। पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त एक बाइक सीज कर दी। पुलिस ने बाजार में सामान लेने पहुंचे लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त लावड़ में भी चेकिंग अभियान चलाकर 13 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सोमवार को दूसरे दिन भी दौराला पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई और एक बाइक को सीज किया गया। पुलिस ने दादरी, सकौती व दौराला कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। सीओ जितेंद्र सरगम का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, लावड़ में भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व बेवजह वाहन लेकर सड़कों पर आने पर चालान किए गए। इस बाबत चौकी इंचार्ज अंकित चौहान ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान 13 वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, हस्तिनापुर पुलिस ने मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा पर सख्ती बरतती और बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे गए। एसआई महेंद्र सिंह ने सीमा के समीप पुलिसकर्मियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि दस लोगों के चालान काटे गए और लॉकडाउन का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें