फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में चोरी करते दो दबोचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल स्थित प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में रखी कुर्सियां चोरी करते देख मालिक ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर दो चोर भाग निकले। वहीं, भीड़ ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया तथा जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस ने उनसे अवैध तमंचा तथा पांच कारतूस बरामद किए। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल में प्रॉपर्टी डीलर इकराम नगर निवासी सईदू पुत्र रशीद ने कार्यालय खोल रखा है। सईदू ने बताया कि वह बुधवार दोपहर आफिस खुला छोड़कर पुत्र को स्कूल से लेने गया था। वह लौटा तो बाइक सवार दो लोग आफिस में रखी कुर्सियां ले जा रहे थे। सईदू के शोर मचाने पर वे कुर्सियां छोड़कर कॉलोनी की ओर भागने लगे। आसपास के लोग शोर सुनकर उनके पीछे दौड़े तथा दबोच लिये। इसके बाद धुनाई करके कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर पीआरवी मौके पर पहुंची तथा चोरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनसे तमंचा, पांच कारतूस तथा बाइक बरामद की। प्रॉपर्टी डीलर ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें