राहुल काला की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी दबोचा
मेरठ। कबाड़ी राहुल काला की निशानदेही पर सदर पुलिस में एक और शातिर कबाड़ी दबोच लिया है। बताया कि आरोपी सोती गंज में चोरी की गाड़ियां काटता है। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी है।
सदर बाजार पुलिस सोतीगंज पर शिकंजा कसने में नाकाम रही है। शातिर कबाड़ी राहुल काला ने पूछताछ में कई कबाड़ियों के नाम बताए हैं। जोकि चोरी और लूट के वाहन काटते है। पुलिस ने काला को जेल भेजने के बाद सोती गंज का एक और कबाड़ी पकड़ा है। कबाड़ी को लेकर पुलिस ने कई जगह दबिश दी। लेकिन चोरी और लूट के वाहन बरामद नहीं हुए। बताया जा रहा है कि सोतीगंज के कई कबाड़ी अपने-अपने घर से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना कि सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए कई शातिर कबाड़ी की लिस्ट बना ली गई है। धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।
---------------