संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। पावलीखास गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक घर के अंदर अवैध रूप से भैंस का कटान हो रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पावलीखास गांव में बृहस्पतिवार को बाबू के घर पर छापा मारा। जहां अवैध कटान होते हुए दिखाई दिया। कटी हुई भैंस बरामद हुई। अन्य भैंस के अवशेष भी मिले। पुलिस ने भैंस काटने वाले औजार, तराजू व प्लास्टिक के कट्टे कब्जे में ले लिए। तीन आरापियों को पकड़ लिया। पुलिस को एक कुंतल मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक ने मौके पर मांस की जांच की। तीनों आरोपियों की पहचान सुहेल पुत्र कल्लू, वहाब व कलवा पुत्र बाबू के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मांस को आसपास के जिले में भेजते थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।